उच्च शिक्षा विभाग शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए एडमिशन लेने वाले छात्रों को आज रात 12 बजे तक फीस भरना अनिवार्य है। इसके तहत ऑनलाइन ई-एडमिशन की प्रक्रिया के कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) पांचवां चरण में स्नातक (UG) स्नातकोत्तर (PG) स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को एक और अवसर के तहत दोबारा एडमिशन का मौका दिया गया है।
इससे पहले 30 दिसंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के तहत फार्म 2 जनवरी तक भरे गए। इसे चार दिन के लिए ओपन किया गया था। 10 लाख सीटों में से अब तक करीब साढ़े पांच लाख छात्रों ने ही एडमिशन लिया हैं, जबकि छात्रों के एडमिशन नहीं लेने के कारण निजी कॉलेज 1 लाख से अधिक सीट सरेंडर कर चुके हैं। इसके साथ ही B.Ed से लेकर बीएलएड की आज मेरिट लिस्ट जारी होगी।
4 जनवरी को मेरिट लिस्ट जारी की गई
CLC के पांचवें चरण में छात्रों ने एक से अधिक कॉलेज में प्रवेश के लिए निर्धारित प्रपत्र के साथ सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आवेदन प्रस्तुत किए। इसके बाद महाविद्यालय संकाय/विषयवार रिक्त सीटों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर दोपहर 3 बजे जारी कर दी। लिस्ट में जगह पाने वाले छात्रों को 5 दिसंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करना होगा।
B.Ed की मैरिट लिस्ट आज
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के पाठ्यक्रमों B.Ed, M.Ed, B.Ed M.Ed (तीन वर्षीय), BAB.ed, BSCB.ed और BL.ed में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का चौथा चरण 31 दिसंबर से 12 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। चार जनवरी तक फॉर्म भरे गए। 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक दस्तावेजों का सत्यापन किया। पांच जनवरी की शाम 6 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 12 जनवरी तक आवंटित छात्रों को कॉलेज में प्रवेश के लिए फीस भुगतान की रसीद और टीसी जमा करना होगा।
PG की स्थिति
| कुल सीट | 1 लाख 79 हजार 204 |
| रजिस्ट्रेशन | 2 लाख 7 हजार 873 |
| दस्तावेजों का सत्यापन कराया | 1 लाख 74 हजार 935 |
| दाखिला लिया | 1 लाख 33 हजार 967 |
UG की स्थिति
| कुल सीट | 8 लाख 56 हजार 130 |
| रजिस्ट्रेशन | 5 लाख 42 हजार 510 |
| दस्तावेजों का सत्यापन कराया | 4 लाख 71 हजार 109 |
| दाखिला लिया | 4 लाख 27 हजार 915 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hG54am

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today January 05, 2021 at 09:11AM

0 Comments