नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा- 2021 के लिए एप्लीकेशन विंडो ओपन कर दिया है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 21 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट applyadmission.net/nift2021 से डाउनलोड कर सकते हैं।
14 फरवरी को होगी परीक्षा
निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम, 2021 का आयोजन 14 फरवरी को पेन- पेपर मोड में किया जाएगा। देश भर के 32 शहरों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं और NIFT 2021 में एडमिशन पाने के लिए, कैंडिडेट्स को सभी चरणों में पास होना होगा। कैंडिडेट्स को एंट्रेंस एग्जाम के उनके प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न डिजाइन और फैशन टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाएगा।
जरूरी तारीखें
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 10 दिसंबर, 2020 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख | 21 जनवरी, 2021 |
| विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन करने की तारीख | 22 जनवरी से 24 जनवरी, 2021 |
| आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तारीख | 25 जनवरी से 28 जनवरी, 2021 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 1 फरवरी, 2021 |
| लिखित प्रवेश परीक्षा की तारीख | 14 फरवरी, 2021 |
इन स्टेप से करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर applyadmission.net/nift2021 जाएं।
- होमपेज पर न्यू लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज ओपन होने पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए लॉगिन टू योर अकाउंट लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ई-मेल आईडी और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग कर लॉगिन करें।
- अब रजिस्ट्रेशन की आगे की प्रोसेस पूरी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/348IMIC

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today December 14, 2020 at 04:41PM

0 Comments