डिफेंस रिसर्च एंड डेवलमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने गर्ल स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब इस स्कॉलरशिप के लिए 31 दिसंबर 2020 तक अप्लाय किया जा सकता है। दरअसल, कोरोना वायरस के कारण बने हालातों के मद्देनजर DRDO ने यह फैसला लिया है। बीई/बीटेक या एमटेक फर्स्ट ईयर की छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इससे पहले दो बार और इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ाया जा चुका है।
जेईई करने वाली छात्राएं भी कर सकती है अप्लाय
बीई, बीटेक, एमई, एमएससी और एमटेक के साथ ही गेट और जेईई करने वाली छात्राएं भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलमेंट ऑर्गेनाइजेशन हर साल अपनी स्कॉलरशिप योजना के तहत फीमेल स्टूडेंट्स को 30 छात्रवृत्ति प्रदान करता है। इस साल चार वर्षीय बीई- बीटेक के लिए 20 स्कॉलरशिप निकाली हैं, जिनमें स्टूडेंट्स को चार साल या उससे कम की पढ़ाई के लिए हर साल सालाना 1,20,000 रुपये मिलेंगे।
हर महीने मिलेंगे 15,500 रुपए
इस स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट्स जेईई मेन स्कोर और 2020-21 के एकेडमिक ईयर में नामांकित होना चाहिए। एमई, एमएससी इंजीनियरिंग और एयरोनॉटिक इंजीनियरिंग में एमटेक करने वाली फीमेल स्टूडेंट्स के लिए दस स्कॉलरशिप हैं, जिनमें स्टूडेंट्स को हर महीने 15,500 रुपए दिए जाएंगे। दो साल की अधिकतम अवधि के लिए छात्राओं को हर साल 1,86,000 रुपए दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LvQiH9

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today December 12, 2020 at 04:36PM

0 Comments